
‘‘मनुष्य की सेवा-भगवान की सेवा’’ स्वामी विवेकानंद”
कांगड़ा – राजीव जसबाल
विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी शाखा कांगड़ा और रिपुदमन चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 10 अप्रैल, 2022 को प्रातः 10.00 बजे गोपाल बाग घुड़कडी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में निःशुल्क ईएनटी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ईएनटी का सर्जिकल कैंप शाम को आयोजित होगा।
ईएनटी मैक्स ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संजय सचदेवा बीमार एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा में शिविर में शामिल होंगे।
शिविर स्थल पर मरीजों को 10 अप्रैल, 2022 (रविवार) को सुबह 09.30 बजे अपना पंजीकरण कराना है।
जो लोग कान, नाक, गले और गर्दन की किसी भी बीमारी से पीड़ित हैं, वे इस मुफ्त ईएनटी शिविर में जा सकते हैं।
यदि आवश्यक हो तो 9418105533, 7876980394 पर संपर्क करें।
