1 सितंबर से सिरमौर के युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, BYJU’S के साथ MoU साइन

--Advertisement--

Image

नाहन, 30 अगस्त – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को जिला प्रशासन कोचिंग मुहैया करवाएगा, जिसके लिए मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम के समक्ष जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव तथा बायजूस ( BYJU’S ) के प्रतिनिधि अभिजीत के मध्य राइजिंग सिरमौर क्लासेस का एमओयू साइन किया गया।

यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने देते हुए बताया कि 01 सितंबर से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय नाहन के हॉल में ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जाएगी, जिसके लिए अब तक 350 युवाओं द्वारा अपना पंजीकरण करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि इस पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) , कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC), रेलवे, बैंक परिवीक्षा अधिकारी, लिपिक, अनुभाग अधिकारी व बीमा से सम्बन्धित कोचिंग कक्षाओं को आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का पंजीकरण निशुल्क होगा, जबकि कोचिंग कक्षाएं शुरू होने के बाद अभ्यर्थी को मात्र 200 रुपए प्रति माह बतौर मेंटेनेंस चार्ज देना होगा, जबकि गरीबी रेखा से नीचे (BPL) रहने वाले परिवार से संबंधित अभ्यर्थी को मात्र 100 रुपए प्रति माह देना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...