फ़यूज डालने ट्रांसफार्मर पर चढ़े व्यक्ति की करंट लगने से मौत

--Advertisement--

Image

खफा लोगों ने विजली विभाग के खिलाफ की नारेवाजी,साढ़े तीन घण्टे बाद उतारा शव

रियाली – गुरमुख सिंह

उपमंडल इंदौरा के तहत आते रौलनाल में ट्रांसफार्मर में फ्यूज डालने चढ़े व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड के खिलाफ रोष जताते हुए जमकर नारेबाजी की। मृतक की पहचान 45 वर्षीय निक्कू के तौर पर हुई है, जो इलेक्ट्रीशियन का काम करता था।

गुस्साए परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी शव उतारने से मना कर दिया। गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, एसडीएम इंदौरा, एक्सईएन बिजली बोर्ड फतेहपुर और तमाम अन्य अधिकारियों के समझाने पर देर रात करीब साढ़े दस बजे ट्रांसफार्मर से शव को उतारा गया।

एएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया। गया है।

बता दें कि उपमंडल रे में बिजली बोर्ड ने मंगलवार को मरम्मत कार्य कर लिए कट लगाया था। इसके बहकते शाम 7 बजे रोलनाल का एक व्यक्ति फ्यूज डालने के लिए बिना बिजली बोर्ड को सूचित किए ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। जिस कारण करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गांव में लाइट नहीं थी तो इसी व्यक्ति ने के द्वारा फ्यूज डालने पर बिजली आई थी।

मंगलवार सुबह बिजली बोर्ड ने बिजली को फिर से बंद कर दिया। लेकिन गांव में विजली का फ्यूज डालने विभाग का कोई कर्मचारी नहीं आया व शाम को जैसे ही फ्यूज डालने के लिए उक्त व्यक्ति चढ़ा तो लाइन डायरेक्ट होने की बजह से करंट लगा गया।जिस कारण मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के 5 बच्चे हैं जिनमे से 2 बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है बाकी के बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे है।वहीं गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर आश्वासन दिया कि जो भी बिजली विभाग की कमियां हैं उनको जल्द पूरा किया जाएगा। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

क्या कहते है अधिकारी

इस मामले में केडी शर्मा एक्सईएन फतेहपुर ने बताया कि समान की कमी के कारण कुछ ट्रांसफार्मर खराब चल रहे है। जल्द ही उन्हें ठीक करवाया जाएगा।

वहीं एसडीएम इन्दौरा विनय मोदी ने मौके का जायजा लिया व मृतक के परिवार को राहत कोष से 4 लाख का मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...