होली पर अधिकारियों को दी पार्टी का बिल सरकार ने किया होल्ड, फिर कौन करेगा अदायगी? जानें

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

होली पर आईएएस अधिकारियों और उनके परिवारों के लिए दी गई पार्टी के बिल को सामान्य प्रशासन ने होल्ड कर दिया है। हिमाचल में इस बिल को लेकर काफी बवाल मचा था। यह पार्टी होटल हॉलीडे होम में रखी गई थी। पार्टी खत्म होने के बाद पर्यटन निगम की ओर से बिल मुख्य सचिव कार्यालय को भेजा गया और विभाग को बिल का भुगतान करने को कहा गया।

चौतरफा विरोध के बाद अब सरकार ने इसे होल्ड किया है। यह भी बताया जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं बिल का भुगतान कर सकते हैं। यह बिल 1,22,020 रुपये का है। हिमाचल प्रदेश करीब एक लाख करोड़ रुपये के कर्ज और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। उधर, अफसरशाही के लिए होली की पार्टी पर सवा लाख रुपये खर्च करने पर जनता ने कई सवाल उठाए थे।

सूत्रों के अनुसार यह पार्टी मुख्य सचिव की ओर से बुलाई गई थी। भुगतान के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को थमाए बिल में 75 अफसरों का लंच और स्नैक्स दर्शाए गए हैं। यानी एक अधिकारी पर लंच में एक हजार रुपये खर्च हुए। इसमें 18 फीसदी जीएसटी व 10 प्रतिशत अन्य शुल्क शामिल किया है।

यानी कुल खर्च 97,350 रुपये का हुआ। टैरेस चार्जेस के रूप में 11,800 रुपये लिए। इस तरह से अफसरों के लंच पर कुल व्यय 1,09,150 रुपये हुआ। इनके अलावा अफसरों के 22 चालकों पर 12,870 रुपये व्यय किए गए। यानी एक चालक को 585 रुपये का लंच करवाया गया।

इस तरह से 75 अधिकारियों और उनके 22 चालकों के लंच पर कुल 1,22,020 रुपये खर्च किए गए। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने भी इस पर अपना बयान दे दिया था कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य सचिव ऐसे आयोजन कर सकते हैं। ऐसा करना नियम विरुद्ध नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...