होमगार्ड राज कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन, नम आंखो से दी गई अंतिम विदाई

--Advertisement--

होमगार्ड जवान की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। घुमारवीं की सीर खड्ड किनारे मुक्तिधाम में जवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राज कुमार इन दिनों जिला बिलासपुर के घुमारवीं थाना में सेवाएं दे रहे थे।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

उपमंडल घुमारवीं के लुहारवी में शनिवार सुबह एक होमगार्ड जवान की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। घुमारवीं की सीर खड्ड किनारे मुक्तिधाम में जवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक राज कुमार पुत्र किरपा राम उम्र 47 साल गांव व पोस्ट आफिस लुहारवी तहसील घुमारवीं का निवासी था।

हार्ट अटैक से हुई मौत

राज कुमार इन दिनों जिला बिलासपुर के घुमारवीं थाना में सेवाएं दे रहे थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे जब वह घर पर था तो, अचानक जवान की तबीयत बिगड़ गई । इस हालत में उसे एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नम आंखों के साथ दी गई अंतिम विदाई

पोस्टमार्टम के बाद जवान का अंतिम संस्कार सीर खड्ड किनारे बने मुक्तिधाम में किया गया। जवान अपने पीछे बूढ़े मां बाप पत्नी और एक बेटा छोड़ गया। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने मुक्तिधाम पहुंच कर जवान के पिता को ढांढस बंधाया।

जवानों ने दी सलामी

गृह रक्षा पांचवी वाहिनी बिलासपुर जिला प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चंद्र ठाकुर की अगुवाई में जवान को सलामी दी गई। गृह रक्षा विभाग की तरफ से 5000 रुपए फौरी राहत प्रदान की गई। बता दें कि राज कुमार 1997 में भर्ती हुए थे।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर एसएचओ घुमारवीं किशोर चंद, जिला होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय धर्माणी, पलाटून कमांडर सूरम सिंह आदि मौके पर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...