हैरोइन बरामदगी मामले में जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

--Advertisement--

हैरोइन बरामदगी मामले में जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कुल्लू – अजय सूर्या

हैरोइन बरामदगी मामले में जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक कैदी की पहचान शंकर नाहर (33) निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में की गई है। उक्त कैदी कुल्लू कारागार के शौचालय में गिरे हुए पाया गया। पुलिस को उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।

जेल प्रशासन के अनुसार शंकर वॉशरूम गया था लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया। जब साथी कैदी ने जाकर देखा तो वह वहां बेहोश पड़ा था। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही सीजेएम कुल्लू और एएसपी संजीव चौहान ने जेल का दौरा कर छानबीन की और कैदियों के बयान दर्ज किए।

एएसपी संजीव चौहान के बोल

एएसपी संजीव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शंकर नाह और मौहल निवासी कपिल हैरोइन बरामदगी के मामले में पकड़े गए थे और दोनों न्यायिक हिरासत में चल रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...