हिम सिने सोसाइटी धर्मशाला करेंगी ‘हिम फिल्मोत्सव’ 2024 का आयोजन

--Advertisement--

हिम सिने सोसाइटी धर्मशाला करेंगी ‘हिम फिल्मोत्सव’-2024 का आयोजन

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क 

हिम सिने सोसाइटी धर्मशाला में ‘हिम फिल्मोत्सव’-2024 का आयोजन  23-24 अक्तूबर को करने जा रही है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रख्यात फिल्म निर्देशक सुदिप्तो सेन(केरल स्टोरी) व प्रशांत रंजन(फिल्म समीक्षक)  सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

इस महोत्सव का उद्देश्य हिमाचल की कला संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन करना है। इस फिल्मोंत्सव में नवोदित  फिल्मकारों की हिमाचल संस्कृति, देव परम्परा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार से सम्बंधित 16 विषयों पर पूरे भारत से फिल्मकारों की फिल्में शामिल की जा रही हैं।

हिम फिल्मोंत्सव के नियमों में संशोधन करते हुए अवगत करवाया जाता है कि कैंपस फिल्म की अवधि अधिकतम 20 मिनट, शाॅर्ट फिल्म अधिकतम अवधि 25  मिनट एवं डाॅक्युमेंटरी फिल्म की अवधि अधिकतम 45 मिनट रहेगी।

फिल्म प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर है। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि फिल्म विधा से जुड़े फिल्मकारों  को   मंच प्रदान करने के लिए यह प्रयास महत्वपूर्ण कदम है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...