हिमानी चामुंडा से एक किलो का चांदी का छत्र और आभूषण चोरी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

पुलिस चौकी योल के तहत आदि हिमानी चामुंडा मंदिर से एक किलो चांदी का छत्र और आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम को मंदिर के लिए रवाना कर दिया है।

जानकारी अनुसार मंदिर अधिकारी गिरिराज ठाकुर ने बताया कि छह दिसंबर को मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे। मंदिर के कपाट को लोहे के सरियों के सहारे बंद किया गया था, लेकिन जानकारी मिल रही थी कि मनाही के बावजूद कुछ श्रद्धालु आदि हिमानी चामुंडा मंदिर की ओर जा रहे हैं।

मंदिर प्रशासन ने श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम से दो कर्मचारी देखरेख करने के लिए भेजे। उन्होंने वहां जाकर देखा तो मंदिर के कपाट खुले थे और अलमारी में रखा एक किलोग्राम का चांदी का छत्र और आभूषण गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना मोबाइल पर दी। इसकी शिकायत पुलिस चौकी योल में कर दी है।

उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल के बोल 

उधर, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...