हिमाचल CM सुक्खू ने जयराम सरकार का एक और फैसला बदला, बिजली विभाग के नूरपुर सर्कल समेत 15 दफ्तर किए बंद

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की पूर्व जयराम सरकार के एक और फैसले को सुक्खू सरकार ने बदल दिया है. अब बिजली विभाग पर सरकार की गाज गिरी है. सरकार ने जयराम सरकार अंतिम छह माह में खोले गए बिजली विभाग के दफ्तरों को बंद करने का आदेश जारी किया है.

जयराम सरकार में बनाए गए बिजली विभाग के धर्मपुर, नरपूर और नेरचौक सर्किल दफ्तरों को सुक्खू सरकार ने बंद करने के आदेश जारी कर दिए है. इन दफ्तरों को डि-नोटिफाई करने के लिए बाकायदा नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. कुल 15 दफ्तरों को बंद किया गया है. इनमें 14 डिवीजन और 3 सर्कर ऑफिस हैं.

जानकारी के अनुसार, नेरचौक सर्कल को खोलने के लिए 12-07-2022 को नोटिफिकेशन हुई थी. शिलाई डिवीजन को भी अब बंद कर दिया गया है.

इसके अलावा, पांवंटा साहिब (ईडी), रामपुर से सराहन (ईडी), सिरमौर के संगडाह (ईडी),हमीरपुर से सुजानपुर (ईडी), मंडी का थुनाग और नागणी, चंबा के तीसा (ईडी), ऊना का हरोली (ईडी) बंद करने के आदेश जारी हए हैं.

इसके अलावा, कुल्लू के बंजार में ईलेक्ट्रिकल सेक्शन, नूरपुर के सर्किल दफ्तर, धर्मपर सर्किल दफ्तर (SE), भोरंज (ईडी) को प्रदेश सरकार ने बंद कर दिया है.

हालांकि, नए आदेशों में कहा गया है कि चीफ इंजीनियर इन दफ्तरों को दोबारा खोलने के लिए के लिए फ्रेश प्रपोजल दे सकते हैं. वहीं, आदेशों मे कहा गया है कि इन दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के तबादला आदेश अलग से जारी होंगे.

लगातार दफ्तर बंद कर रही सरकार

सुक्खू सरकार के आठ दिन के कार्यकाल में बिजली, बागवानी के अलावा कई विभागों के दफ्तरों को बंद किया गया है. ये दफ्तर जयराम राज के अंतिम छह माह के दौरान खोले गए थे. मंडी के धर्मपुर के सिद्धपुर में बागवानी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर दफ्तर को भी सरकार ने बंद कर दिया है. सरकार के फैसलों पर स्थानीय स्तर पर लोगों में रोष है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...