हिमाचल: स्‍कूटी सवार दो लोग स्‍कूल परिसर के पास कर रहे थे शराब तस्‍करी, वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत गांव अम्बोटा के स्कूल के पास दो स्कूटी सवार आपस में शराब खरीदते और बेचते हुए नजर आए। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है। वी‍डियो के आधार पर एक शख्स की पहचान होने पर पुलिस ने दुकान में छापामारी करके 8 बोतल देसी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

हैरानी का विषय है कि स्कूल की दीवार के साथ सटे दुकाननुमा खोखे में पिछले लंबे समय से शराब बिक्री का कार्य चल रहा था और पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं चली। दूसरी तरह स्थानीय लोगों द्वारा भी इस मामलें को कभी उठाया नहीं गया।

नियमानुसार शराब का ठेका भी स्कूल परिसर से 100 मीटर की परिधि में नही लगाया जा सकता है। ऐसे में उक्त दुकान पर अंडे और शराब का कारोबार धड़ल्‍ले से चल रहा था। शाम होते ही शराबियों का डेरा इस दुकान के आसपास लग जाता था। ऐसे में किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा शराब खरीदने और बेचने का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।

इस वीडियो को गगरेट थाना प्रभारी को भी भेजा गया, जिसका संज्ञान लेकर थाना प्रभारी गगरेट मनोज कौंडल ने उक्त दुकान पर दबिश देकर हरदीप कुमार पुत्र सुशील कुमार वार्ड नम्बर 3 गांव अम्बोटा से आठ बोतल देसी शराब बरामद करके मामला दर्ज कर लिया।

वहीं, जिला के एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...