हिमाचल विधानसभा: मानसून सत्र कल से, स्पीकर कुलदीप पठानिया ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

--Advertisement--

मानसून सत्र के लिए स्पीकर कुलदीप पठानिया ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सदन की कार्यवाही में सहयोग की अपील की जाएगी।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। मानसून सत्र सात दिन तक चलेगा और इसका समापन 25 सितंबर को होगा।

सदन की पहले दिन की बैठक में प्रश्नकाल में तीस से ज्यादा सवाल लगेंगे। इस बार सत्र में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से आई आपदा पर सवाल गूंजेंगे। मानसून सत्र के लिए स्पीकर कुलदीप पठानिया ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

बैठक में सदन की कार्यवाही में सहयोग की अपील की जाएगी। सता पक्ष की ओर से संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान, और विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और निर्दलीय विधायक मौजूद रहेंगे। कांग्रेस और भाजपा विधायक दल सदन में एक-दूसरे को घेरने की रणनीति कल बनाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...