हिमाचल विधानसभा चुनाव में नहीं है तीसरे विकल्प का चांस : सुरेश कश्यप

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश में तीसरे विकल्प का कोई चांस नहीं है, क्योंकि प्रदेश की मौजूदा सरकार प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरी है। यह बात हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंडी में कही। बुधवार को भाजपा की संसदीय क्षेत्र की योजना बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता  पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने की।

बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के 2017 में विधायक प्रत्याशियों के साथ-साथ चुने हुए विधायकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए एक सवाल के जवाब में प्रदेश भाजपा प्रभारी सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में तीसरे विकल्प का कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से प्रदेश में पहले भी कई पार्टियां बनी, लेकिन वह विलुप्त हो गई।

सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई आधार नहीं है और न ही उससे भाजपा को कोई खतरा है। उन्होंने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी आने वाले विधानसभा चुनावों में सिर्फ दो दलों में ही मुकाबला होगा। सुरेश ने बताया कि मौजूदा सरकार ने चार वर्षों के कार्यकाल में जो कार्य किए हैं उनके साथ समस्त प्रदेश की जनता खड़ी है।

वहीं सुरेश कश्यप ने योजना बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आने वाले चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई है। जिसके तहत आने वाली 6 अप्रैल को प्रदेश भर में महासंपर्क अभियान छेड़ा जाएगा। जिसमें संसदीय क्षेत्र मंडी के सभी बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें त्रिदेव सम्मेलन, पन्ना समिति सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन आदि शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यह जन संपर्क अभियान 6 से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसके साथ ही पदयात्रा के माध्यम से भी जनता तक पहुंचने प्रयास किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...