हिमाचल विधानसभा चुनाव: इंदौरा में भाजपा और कांग्रेस में टिकट के कई दावेदार, चुनाव में रहेंगे ये दो प्रमुख

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान

हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल में राजनीतिक गतिविधियां तेज होते ही टिकट के इच्छुकनेताओं की संख्या भी बढ़ रही है। पंजाब से सटे इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियों कांग्रेस व भाजपा में कई नेताओं ने टिकट पर दावेदारी जताई है। इन नेताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है।

उधर आम आदमी पार्टी ने भी क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। यहां से भाजपा की रीता धीमान विधायक हैं। पार्टी टिकट हासिल करने के लिए पूर्व विधायक मनोहर धीमान, पूर्व विधायक देसराज के बेटे निर्मल प्रसाद, पूर्व अधिकारी केके इंदौरिया के बेटे अभिषेक इंदौरिया जुगाड़ भिड़ा रहे हैं।

मनोहर धीमान व निर्मल प्रसाद ने जनसंपर्क अभियान छेड़ दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस से कमल किशोर, मलेंद्र राजन, प्रवीण कुमार तरमोलिया, विजय कुमार व संदीप दीपू भी इस उम्मीद में हैं कि उन्हें पार्टी टिकट देगी।

दो बार चुनाव हार चुके कमल किशोर की राह टिकट के लिए कठिन हो गई है। विजय कुमार, संदीप दीपू व डा. अशोक भी टिकट के लिए लाइन में है।

कांग्रेस प्रदेश सचिव मलेंद्र राजन ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। साथ ही आप से जगदीश बग्गा व राजेंद्र पटाका ने भी जनता से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

कब कौन रहा विधायक

2002 में कांग्रेस से बोधराज, वर्ष 2007 में भाजपा से देसराज, 2012 में मनोहर धीमान आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े और 7369 मतों से विजयी रहे।  2017 में रीता धीमान ने भाजपा से चुनाव लड़ा और 1095 मत से प्रतिद्वंदी कमल किशोर को पराजित किया।

नशा व खनन मुख्य मुद्दा

इंदौरा हलके में खनन बड़ा मुद्दा है। इस समस्या का समाधान करवाने वाले को ही जनता समर्थन देगी। हालांकि मिनी सचिवालय निर्माण सहित बिजली व पानी से संबंधित मांगें भी आम जनता की हैं। नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई भी स्थानीय लोग चाहते हैं।

क्‍या कहते हैं नेता

  • विधायक रीता धीमान का कहना है मेहनत व ईमानदारी से कर्तव्य का निर्वहन कर रही हूं। लोगों से जुड़ी हूं। क्षेत्रवासियों की मांगें जयराम ठाकुर ने पूरी की हैं। चुनाव के लिए पूरी तैयारी की है।
  • हर दिन जनता के बीच रहता हूं। जनसंपर्क अभियान कभी छोड़ा ही नहीं है। टिकट देना पार्टी हाईकमान के हाथ में है। लोगों की सेवा जारी रहेगी। –मनोहर धीमान, पूर्व विधायक।
  • टिकट पार्टी हाईकमान ने देना है। कहने से तो कुछ नहीं होगा। पार्टी जिसे टिकट देगी वही चुनाव लड़ेगा। एक-दूसरे का साथ रहेगा। -कमल किशोर।
  • लोगों से जुड़ा हूं और उनके काम कर रहा हूं। टिकट की मांग करूंगा। लोगों के बीच जाकर समस्याओं समाधान करवा रहा हूं। उम्मीद है कि टिकट मिलेगी। -मलेंद्र राजन।
  • लोगों से मेलजोल कर रहा हूं। जमीन स्तर पर लोगों से जुड़ा हूं। पार्टी से टिकट की मांग करूंगा। पार्टी हाईकमान का फैसला मंजूर होगा। -प्रवीण कुमार।
  • इंदौरा की जनता भाजपा व कांग्रेस से नाराज है। आम आदमी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है। भाजपा कांग्रेस ने लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। -जगदीश बग्गा, आप नेता।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...