हिमाचल लोकसेवा आयोग: परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी रहा गैरहाजिर और पास हो गया, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

गैर हाजिर अभ्यर्थी को कॉलेज कैडर की असिस्टेंट प्रोफेसर गायन विषय की परीक्षा में पास करने का आरोप है। परीक्षा में जिसे पास किया, उसके आगे और पीछे बैठे अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से मामले की शिकायत की है।

शिमला – नितिश पठानियां

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर भंग होने के बाद अब राज्य लोकसेवा आयोग शिमला की परीक्षा पर भी सवाल उठे गए हैं। गैर हाजिर अभ्यर्थी को कॉलेज कैडर की असिस्टेंट प्रोफेसर गायन विषय की परीक्षा में पास करने का आरोप है। परीक्षा में जिसे पास किया, उसके आगे और पीछे बैठे अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से मामले की शिकायत की है।

मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को मामले की जांच का आश्वासन दिया है। विस चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के दौरान शिमला के आरकेएमवी में 26 नवंबर 2022 काे गायन विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा हुई थी।

शुक्रवार को राज्य सचिवालय पहुंचे बिलासपुर, सोलन के दो अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी न होने का भी आरोप लगा मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की गुहार लगाई। अभ्यर्थियों के इस संगीन आरोप से हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में पेपर लीक मामले के बाद अब लोकसेवा आयोग भी कटघरे में आ गया है।

अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि दो मार्च को लोकसेवा आयोग की ओर से घोषित किए गए सहायक आचार्य (काॅलेज कैडर) संगीत (गायन) के स्क्रीनिंग टेस्ट में अनियमितताएं बरती गईं। जो अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में अनुपस्थित था, वह परीक्षा परिणाम में पास घोषित कर दिया है।

पास घोषित किए गए उस रोल नंबर के आगे व पीछे बैठे दोनों अभ्यर्थियों ने इस बात की पुष्टि की है। निरीक्षक ने अनुपस्थित रोल नंबर के डेस्क पर पहले ओएमआर शीट रखी। 10 मिनट बाद ओएमआर शीट को वहां से उठा लिया। 15 मार्च को लिखित परीक्षा पास करने वालों को साक्षात्कार के लिए भी बुला लिया गया है।

आरोप है कि वेबसाइट पर जारी आंसर-की में पांच प्रश्नों के उत्तर गलत होने पर अभ्यर्थियों ने आंसर-की को प्रमाण सहित चुनौती दी थी। आयोग ने रिवाइज आंसर-की निकाले बिना ही परिणाम घोषित कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...