हिमाचल में “PUMA” का नकली उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

--Advertisement--

महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने फैक्ट्री आउटलेट के मालिक लाजपत सिंह के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट व धोखाधड़ी के आरोप में आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऊना, 25 अप्रैल – अमित शर्मा

नगर परिषद संतोषगढ़ के नजदीकी गांव पूना स्थित एक कारखाने में कपड़े और जूते बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी प्यूमा के नाम से नकली उत्पाद बनाने और बेचने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कंपनी की अधिकारी की शिकायत के आधार पर फैक्ट्री आउटलेट के मालिक लाजपत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में कंपनी की अधिकारी रचना कपूर ने बताया कि पूना स्थित कंपनी के नाम से इस कारखाने में कपड़े और जूते अवैध तरीके से बनाकर लोगों को बेचे जा रहे हैं।

इस बारे में उन्हें कुछ दिन पहले ही पता चला था, जिसके आधार पर उन्होंने फैक्ट्री आउटलेट में जाकर जांच की। इस दौरान फैक्ट्री में भारी गड़बड़ी पाई गई।

महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने फैक्ट्री आउटलेट के मालिक लाजपत सिंह के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट व धोखाधड़ी के आरोप में आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...