
शिमला, 07 अक्टूबर
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले भारी संख्या में नायब तहसीलदार इधर से उधर हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर राज्य सरकार ने 75 नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। इस सम्बंध में प्रधान सचिव राजस्व डॉ. ओंकार शर्मा ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए है। सभी चारों डिवीजन में एक ही जगह तैनात नायब तहसीलदारों को बदला गया है।
शिमला डिवीजन में नायब तहसीलदार प्रवीन कुमार को नाहन, दलीप सिंह को रोहनाट, हीराचंद को शिमला, प्रेम लाल को धामी, दीपक सूद को नारग, प्रदीप मेहता को दाड़लाघाट, राम सेन को किन्नौर के हनग्रान, मलक राम को सिरमौर के सतौन, जगदीश शर्मा को शिमला, जगदीश कुमार को जलोग, पवन कुमार को देहा, राम भज को कोटगढ़, देवेंद्र कुमार को थेलीचकटी, दयानंद को जांगला, नानक राम को ज्युरी, जयराम शर्मा को पंजेहरा और कमल कुमार को कालाअंब का नया नायब तहसीलदार लगाया गया है।
सौरभ धीमान को समरकोट, कृष्ण लाल को शिमला, सोहन लाल को बल्देयां, मदन लाल को धमवाड़ी, फरीद मोहम्द को मतियाना, सलीम मोहम्मद को कोटी, बंसी राम को बड़ागांव, जगत राम को सिरमौर के राजपुर, अश्वनी कुमार को सिरमौर के खूरूनवाला, चेनराम को टापरी और मोहन लाल को सिरमौर के हरिपुरधार में तैनाती दी गई है।
इन्हें जल्द नई जगह जॉइनिंग करने और निर्वाचन विभाग द्वारा सौंपी गई असिस्टेंट इलेक्ट्रोल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
मंडी डिवीजन के अंतर्गत भरत भूषण को मंडी से कुल्लू के जरी के लिए ट्रांसफर किया गया है। जगदीश चंद को झंडुता, उमा दत्त को बिलासपुर सदर, विजय कुमार को मंडी सदर, दौलत राम को बगशाड़, संजीव कुमार को रिवाल्वर, संतोष कुमार को हमीरपुर, जगदीश कुमार को मंडी के मकरेरी, सुशील कुमार को कांगो, प्रेम चंद को मंडी के मंडप, बलवंत सिंह को कलोल, कृष्ण चंद को हरलोग, मुरारी लाल को मंडलायुक्त मंडी, हुकुम राम को बालीचौकी, केशव राम को लाहौल स्पीति के जहालम, महेंद्र कुमार को लड़-भड़ोल, राम पाल को जोगेंद्रनगर, हेमराज को बलद्वाड़ा और अतर सिंह को मंडी के अशला के लिए तब्दील किया गया है।
