हिमाचल में 5507261 मतदाता चुनेंगे नई सरकार, क्लिक पर जाने किस विस क्षेत्र में सबसे अधिक वोटर

--Advertisement--

Image

शिमला, 11 अक्तूबर – नितिश पठानियां

हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित कार्यक्रम के अनुसार राज्य के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य पहली अक्तूबर की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि उत्सव अभियान के तहत निर्वाचन विभाग द्वारा किए गए निरंतर और ठोस प्रयासों के कारण 163925 नए मतदाता पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें 18-19 वर्ष आयु वर्ग के 69781 मतदाता शामिल हैं। इस आयुवर्ग के मतदाताओं की नामांकन प्रतिशतता 46 प्रतिशत से बढ़कर अब 75 प्रतिशत हो गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 16 अगस्त, 2022 को चुनाव विभाग द्वारा मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के समय राज्य में कुल 5388409 मतदाता पंजीकृत थे। फोटो मतदाता सूची के संशोधन के बाद, मृत्यु, स्थानांतरण तथा पंजीकरण के दोहराव आदि के कारण 45073 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में 118852 मतदाताओं की वृद्धि हुई है, जो कि 2.21 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि सेवा अर्हता मतदाता सूची को भी अन्तिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। अब तक राज्य में 67532 सेवा मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।
मनीष गर्ग ने कहा कि राज्य में अब कुल 5507261 सामान्य मतदाता हैं, जिनमें 2780208 पुरुष, 2727016 महिला और 37 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं, जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या बढ़कर 56001 हो गई है, जिसमें 1470 की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जनसंख्या  लिंगानुपात 976 की तुलना में मतदाताओं का लिंग अनुपात 978 से बढ़कर 981 हो गया है।
उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिले के 14-सुलह विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 104486 मतदाता हैं, जबकि 21-लाहौल और स्पीति विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 24744 मतदाता हैं।गर्ग ने कहा कि सभी मतदाता सूचियां निर्वाचन विभाग की वेबसाइटwww.ceohimachal.nic.in  पर भी उपलब्ध है।
कोई भी व्यक्ति एनवीएसपी पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सूची में पंजीकृत अपने नाम का निरीक्षण कर सकता है। यदि सूची में उनका नाम नहीं है व उसमें किसी बदलाव की आवश्यकता हो तो फार्म-6/फार्म-8 के माध्यम से उसमें सुधार किया जा सकता है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...