हिमाचल में 4 एसडीएम सहित 5 एचएएस अधिकारियों का तबादला

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

राज्य सरकार ने घुमारवीं, धीरा, शिमला ग्रामीण व बैजनाथ के एसडीएम सहित 5 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके अलावा 2 एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। सरकार की तरफ से तबदील किए गए अधिकारियों में एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा को एसडीएम धीरा, आरटीओ कुल्लू सलीम आजम को एसडीएम बैजनाथ व एसडीएम धीरा विकास जम्वाल को उपसचिव हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पद पर तैनाती दी है।

इसी तरह हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में उपसचिव के पद पर तैनात राजीव ठाकुर को एसडीएम घुमारवीं लगाया गया है। शिमला ग्रामीण के एसडीएम मनोज कुमार का तबादला एसडीएम ज्वालामुखी के पद पर किया गया है। एचएएस अधिकारी धनबीर सिंह को एसडीएम धीरा के अतिरिक्त दायित्व से भारमुक्त करेंगे। सरकार ने कुल्लू में कार्यरत जिला पर्यटन विकास अधिकारी कृष्ण चंद को आरटीओ कुल्लू तथा शिमला शहरी के एसडीएम मंजीत शर्मा को शिमला ग्रामीण के एसडीएम पद का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। राज्य सरकार की तरफ से जारी ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

सचिवालय स्तर पर मामूली फेरबदल

हिमाचल प्रदेश सचिवालय स्तर पर भी सरकार की तरफ से मामूली फेरबदल किया गया है। इसके तहत उपसचिव ट्रेनिंग एवं विदेश मामले के साथ मत्स्य पालन का दायित्व देख रहे सचिवालय स्तर की अधिकारी उर्मिला गुप्ता को अब सिर्फ उपसचिव मत्स्य पालन का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा तैनाती का इंतजार कर रही सविता थापा को अवर सचिव ट्रेनिंग के साथ विदेश मामले का दायित्व सौंपा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...