हिमाचल में 15 के बाद तबादले पूरी तरह बंद, मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के चलते रहेगी पाबंदी

--Advertisement--

Image

16 अगस्त से 10 अक्तूबर तक मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के चलते रहेगी पाबंदी

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादले 15 अगस्त के बाद बिल्कुल नहीं होंगे। चुनाव ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से राज्य सरकार को मतदाता सूची पुनरीक्षण का शेड्यूल भेजा गया है। इसके अनुसार 16 अगस्त से 10 अक्तूबर तक पूरे राज्य में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण होगा और इस रिवीजन के दौरान ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों को नहीं बदला जा सकेगा।

इसमें कर्मचारियों के अलावा अधिकारी भी शामिल हैं, जो चुनाव ड्यूटी को पूरा करवाते हैं। इस बारे में राज्य सरकार अलग से आदेश जारी कर रही है, क्योंकि निर्वाचन आयोग से पत्र ही शुक्रवार को मिला है। वर्तमान में राज्य सरकार ने 10 दिनों के लिए कर्मचारी तबादलों पर लगे बैन को हटाया हुआ है और इस अवधि में मंत्री स्तर पर ही तबादला आदेश जारी हो सकते हैं, लेकिन अब इस शेड्यूल में भी बदलाव किया जा रहा है।

27 जुलाई तक कर्मचारी अपने तबादले के लिए विभागाध्यक्ष को आवेदन कर सकते हैं, लेकिन शिमला जिला समेत कुछ और जिलों में लगे कोड ऑफ कंडक्ट के कारण इस अवधि को भी आगे बढ़ाया जा सकता है।

राज्य चुनाव आयोग की तरफ से मुख्य सचिव को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि पंचायती राज उपचुनाव के कारण शिमला जिला के 10 ब्लॉकों और एक जिला परिषद वार्ड में चुनाव आचार संहिता लगी है, इसलिए इन क्षेत्रों में तबादला आदेश न किए जाएं।

इसी वजह से विभिन्न विभागों में गए अप्रूव्ड नोट भी रोके जा रहे हैं। इसलिए तबादलों पर बैन हटाने की अवधि को दोबारा से एडजस्ट किया जा सकता है। इस बारे में कार्मिक विभाग पहले से जारी बैन हटाने के आदेशों में संशोधन करेगा।

मुख्य सचिव आरडी धीमान ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग से मिले पत्र के अनुसार बैन हटाने की अवधि में एडजस्टमेंट की जा रही है। जहां तक भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण शेड्यूल की बात है, तो वे आदेश इसके बाद लागू होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...