इस तरह से कर सकते हैं आप मदद…
यदि आप मदद करना चाहते हैं तो प्रिंस की माता को अकाउंट नंबर पंजाब नेशनल बैंक 2457000100122646, IFSC PUNB0245700 व गूगल पे 7807314862 के माध्यम से सहायता कर मासूम की जिंदगी बचा सकते हैं।
मंडी, 11 मई – अजय सूर्या
मंडी जनपद के उपमंडल जोगिंदर नगर के ग्राम पंचायत बाग के अंतर्गत कराल गांव का 13 वर्षीय प्रिंस 1 साल से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। प्रिंस के अभी तक 3 ऑपरेशन हो चुके हैं, लेकिन सेहत में सुधार नहीं है।
प्रिंस को बेहतर इलाज के लिए अभी भी लाखों रुपए की दरकार है। प्रिंस के माता-पिता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व दानी सज्जनों से मदद की गुहार लगाई है।
प्रिंस की माता मंजू देवी ने बताया कि वर्तमान में प्रिंस का इलाज टांडा अस्पताल में चल रहा है। प्रिंस के पिता दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। एकाएक बेटे की गंभीर बीमारी से पूरा परिवार चिंतित है।
मंजू देवी ने बताया कि जो कुछ पैसे उन्होंने कमाए थे, बेटे के इलाज में लगा दिए हैं। इसके अलावा कुछ संस्थाओं व स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिला। इलाज के लिए दिन प्रतिदिन खर्चे बढ़ते जा रहे हैं।
करीब एक साल पहले ही उन्हें प्रिंस की बीमारी के बारे में मालूम हुआ। इससे पहले प्रिंस हंसता खेलता स्कूल जाता था, लेकिन टांग में कैंसर होने से परिस्थितियां अचानक बदल गई।
प्रिंस के पिता गांव में ही वेल्डिंग की दुकान में कार्यरत हैं, लेकिन लड़के की गंभीर बीमारी के चलते कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। वहीं इलाज के लिए खर्चे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज से प्रिंस को आईजीएमसी रैफर करने की बात भी कही गई है।
इससे पहले प्रिंस के तीन ऑपरेशन हो चुके हैं। प्रिंस की माता मंजू देवी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत दानी सज्जनों से सहयोग की अपील की है।
इस तरह से कर सकते हैं आप मदद…
यदि आप मदद करना चाहते हैं तो प्रिंस की माता को अकाउंट नंबर पंजाब नेशनल बैंक 2457000100122646, IFSC PUNB0245700 व गूगल पे 7807314862 के माध्यम से सहायता कर मासूम की जिंदगी बचा सकते हैं।

