गाय की बछड़ी के साथ घिनौना कृत्य, एक गिरफ्तार
हमीरपुर, 24 जून – व्यूरो रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जनपद में बिझड़ी के अंतर्गत कच्छवीं गांव में एक प्रवासी ने गाय की बछड़ी के साथ घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। मामला सामने आने के बाद अब लोगों में रोष है।
पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिंदू संगठनों ने बिझड़ी बाजार में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कृत्य को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बिझड़ी पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और धारा 377 के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर आगामी प्रक्रिया जारी है।

