हिमाचल में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, यहां जानें

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर सस्ता हो गया है। उपभोक्ताओं को इस माह व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए 2410 रुपये चुकाने होंगे। व्यावसायिक गैस सिलिंडर 135 रुपये सस्ता हुआ है।

मई में व्यावसायिक गैस सिलिंडर 2535 रुपये में मिलता था। वहीं, घरेलू गैस सिलिंडरों के दामों में इस माह कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं को मई के दाम ही एलपीजी सिलिंडर मिलेगा।

घरेलू उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 1105 रुपये चुकाने होंगे। पहल योजना से जुडे़ उपभोक्ताओं को 31.83 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में वापस मिलेगी।

शिमला व धर्मशाला में पेट्रोल-डीजल के नए दाम

उधर, प्रदेश में आज से पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई। शिमला में पेट्रोल के दाम 18 पैसे व डीजल के दाम  44 पैसे बढ़े हैं। विकासनगर पेट्रोल पंप पर आज डीजल 83.44 रुपये व पेट्रोल 97.22 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

वहीं, अब धर्मशाला में पेट्रोल 96.21 रुपये प्रति लीटर डल रहा है। जबकि डीजल के मूल्य में चार पैसे की बढ़ोतरी हुई है। यहां डीजल 82.34 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। इसी तरह स्पीड पेट्रोल 98.75 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...