हिमाचल में रिश्ते तार-तार, मामा पर दुराचार का आरोप, पीडि़ता ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत

--Advertisement--

Image

हिमाचल में रिश्ते तार-तार, मामा पर दुराचार का आरोप, पीडि़ता ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत।

हमीरपुर – अनिल कपलेश 

हमीरपुर जिला से संबंध रखने वाली एक युवती ने अपने मामा पर दुराचार का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने बताया कि जब वह तीसरी कक्षा में थी है तब से ही उसका मामा उसका शारीरिक शोषण कर रहा है।

हालांकि अब पीडि़ता बालिग हो चुकी है, लेकिन नाबालिग उम्र से उसके साथ लगातार हो रहे दुराचार के बाद अब मामला पुलिस में दर्ज करवाया गया है।

पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। जिस व्यक्ति पर युवती ने दुराचार के आरोप लगाए हैं वह उसका रिश्तेदारी में मामा लगता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला हमीरपुर की एक युवती ने अपने मामा पर दुराचार का आरोप लगाया है। शुरुआत में उसे मामा द्वारा की जा रही इन हरकतों का कोई पता नहीं चला।

लेकिन जब वह बालिग हुई, तो उसे इस बात का एहसास हो गया कि उसके साथ गलत किया जा रहा है।अब युवती ने अपने मामा पर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डा. आकृति शर्मा का कहना है कि उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...