हिमाचल में मर्डरः मैं करूंगा…! बॉलिंग और विकेटकिपंग को लेकर भिड़े दो दोस्त, तैश में आकर सिर पर मारा बल्ला, नाबालिग की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मर्डर हुआ है। खेल के मैदान में कुछ दोस्त क्रिकेट खेल रहे थे, तभी अचानक दो दोस्त बॉलिंग और विकेटकिपिंग को लेकर आपस में उलझ़ गए।

एक ने तैश में आकर दूसरे दोस्त के सिर पर लकड़ी के बल्ले से जोरदार प्रहार कर दिया। घायल और बेहोश अवस्था में किशोर को नागरिक अस्पताल सुन्नी ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर दिया। 8 दिनों तक चले उपचार के बाद बीते रोज किशोर ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने अब बीएनएस की धारा 103 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू दी जाएगी। इस घटना में मृतक और आरोपी नाबालिग हैं। नाबालिग आरोपी को जल्द ही बाल न्यायलय में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर के निहरी क्षेत्र की बीते 1 अप्रैल की यह घटना है। उसी दिन पीड़ित किशोर के परिजनों ने निहरी चौकी में मारपीट का मामला दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2) और 352’के तहत मामला दर्ज किया था। घटना स्थल का दौरा कर पुलिस ने लकड़ी के बल्ले को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

एसपी मंडी विनोद कुमार के बोल

एसपी मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कानून के अनुसार हत्या व अन्य संबंधित धाराओं के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

इनसाफ जीता, बदले की भावना से की गई कार्रवाई और सरकार की तानाशाही हारी: जयराम

हिमखबर डेस्क पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने व्यवस्था...

निकाय व पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को बताया निराधार

हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है...

कुल्लू में टेलर की बदतमीजी पर भारी हंगामा, कपड़ों का नाप देने गई युवती से किया अभद्र व्यवहार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक टेलर द्वारा...

नाहन-शिमला हाईवे पर दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरी

हिमखबर डेस्क नाहन-शिमला नेशनल हाईवे 907A पर शुक्रवार शाम एक...