हिमाचल में मर्डरः बहन को मैसेज करता था देवेंद्र, इसलिए आरोपी भाई ने मार डाला

--Advertisement--

पुलिस को दिए बयान में महिंद्र सिंह निवासी कठनाल जोगियां, डाकघर उखू, तहसील बद्दी ने बयान दर्ज करवाया कि उसके बेटे देवेंद्र कुमार की किसी अज्ञात व्यक्ति ने मार-पीट करके हत्या की है और लाश को हत्यारे ने पेट्रोल पंप मल्लपुर के सामने निर्माणाधीन सडक़ के किनारे फेंक दिया था.

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के मलपुर में युवक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. युवक का शव मलपुर पंचायत में सड़क किनारे मिला था. युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई थी. इसे लेकर पुलिस लगातार जांच कर रही थी.

मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गय है. नालागढ़ के आरोपी शिवकुमार को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद नालागढ़ की कोर्ट में पेश किया और उसे वहां से 4 दिन के रिमांड पर ले लिया गया है और उससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

बद्दी के डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि युवक आरोपी की बहन को फोन पर मैसेज करके परेशान कर रहा था. इस पर पहले लड़की के भाई ने युवक बुलाया और फिर बाद में अपने साथी के डंडों से जमकर पीटा. बाद में लाश मलपुर के पास सड़क किनारे फेंक दी और फरार हो गए.

डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस की टीम ने मौके से जुटाए तथ्य और सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के बाद खुलासा हुआ है और उसमें एक अन्य आरोपी शिवकुमार को पकड़ा गया.

शिवकुमार नालागढ़ का रहने वाला है. नालागढ़ कोर्ट ने आरोपी शिव को 4 दिन के रिमांड पर भेजा है. उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूछताछ के दौरान उन्हें और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

11 अप्रैल को हुई थी हत्या

11 अप्रैल को युवक की हत्या की गई थी. इसके बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा था. बाद में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई और वहां से पूरे मामले का खुलासा हुआ.आरोपी की युवक के साथ बातचीत हुई थी. इसी वजह से पुलिस उस तक पहुंची थी.

पुलिस को दिए बयान में महिंद्र सिंह निवासी कठनाल जोगियां, डाकघर उखू, तहसील बद्दी ने बयान दर्ज करवाया कि उसके बेटे देवेंद्र कुमार की किसी अज्ञात व्यक्ति ने मार-पीट करके हत्या की है और लाश को हत्यारे ने पेट्रोल पंप मल्लपुर के सामने निर्माणाधीन सडक़ के किनारे फेंक दिया था.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...