
पालमपुर- बर्फू
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि हिमाचल की जनता का जबरदस्त मूड बदलाव का है और पंजाब की तर्ज पर जनता भाजपा और कांग्रेस से खफा है।
पालमपुर टी बड होटल में करीब डेढ़ सौ लोगों की सामूहिक जोइनिंग आम आदमी पार्टी में करवाने के बाद पाठक ने कहा कि भाजपा के रविंद्र सिंह रवि तथा कांग्रेस की रूप रेखा जो जिला परिषद सदस्य हैं। अपने समर्थकों समेत आप पार्टी में जॉइन हुए हैं।
गौर रहे रविंदर सिंह रवि महासचिव भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार संघ ने आज पालमपुर में आम आदमी पार्टी में चले गए रविंद्र सिंह रवि पिछले 40 वर्ष से भाजपा में थे और वह वो मजदूर वर्ग में जिला कांगड़ा में एक कद्दावर नेता के रूप में देखे जाते है।
हजारों मजदूर उनके सदस्य हैं और वो पिछले 30 वर्ष से मजदूर वर्ग के लिए आंदोलन कर रहे है। वो लेबर कल्याण बोर्ड के सदस्य होने पर भी मजदूर हित में सरकार से भिड़ जाते थे। यही नही उन्होंने मजदूरों का काम न करने पर सरकार के ऊपर कई केस भी माननीय उच्च न्यायालय शिमला में कर रखे है। रविंद्र सिंह रवि सुलह विधान सभा से है और कई सामाजिक न्याय के काम में सक्रिय भूमिका में रहते हैं।
उधर जिला परिषद सदस्य रूप रेखा ने बताया कि कांग्रेस में सिर्फ हवा हवाई वाले नेता ही रह गए हैं तथा कार्यकर्ताओं की कोई सुध नही लेता। उन्हें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकुशलता तथा दिल्ली मॉडल बहुत भाता है। हिमाचल का भी समग्र विकास हो इसीलिए आप पार्टी जॉइन की है।
उधर 23 अप्रेल को शाहपुर के चंबी ग्राउंड में होने वाले जनसभा की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी के केंद्रीय विकास कमेटी के सदस्य कुकू भाई ठाकुर जिन्हें सुलह विधानसभा से लोगों को उस दिन लाने तथा छोड़ने का जिम्मा मिला है।
उन्होंने कहा कि सुलह विधानसभा में लोगों का उत्साह चरम पर है। जहां पार्टी ने 20 बसों का जिम्मा दिया था वहीं अभी तक 35 से अधिक बसों की बुकिंग आ चुकी है तथा अभी भी समन्वयकों के बसें बढ़ाने सम्बन्धित फोन आ रहे हैं। कुकू ठाकुर ने कहा कि लाहुल स्पिति विधानसभा अध्यक्ष शाम चन्द आज़ाद का उन्हें इस मुहिम में विशेष योगदान मिल रहा है।
ये रहे मोजुद
कुकू ने बताया कि टी बढ़ होटल में इस मेगा जोइनिंग के दौरान पंजाब के जलालाबाद के विधायक जगदीप कम्बोज, (गोल्डी) कुलवंत भूरिया अध्यक्ष सुलह,महासचिव डॉ जोगिंदर डोगरा,महिला अध्यक्षा रक्षा देवी,संगठन मंत्री मोहिंदर सिंह,सतपाल के इलावा कई पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।
