हिमाचल में भयंकर भूस्खलन, चम्बा के भरमाैर में रेत के ढेर की तरह ढह गया पहाड़, कई गाड़ियां रास्ते में फंसी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में शनिवार काे एक बड़ा भूस्खलन हुआ, जहां एक पहाड़ भरभराकर सड़क पर आ गिरा। यह घटना चम्बा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में सुबह के समय बसु कुंडी सुनारा सड़क पर हुई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने खतरे को भांपते हुए सूझबूझ का परिचय दिया और समय रहते ट्रैफिक रोक दिया। इसके कुछ ही पलों बाद पूरा पहाड़ देखते ही देखते सड़क पर गिर गया। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भूस्खलन इतना भीषण था कि पहाड़ गिरने के बाद लगभग चार से पांच मिनट तक धूल के गुबार उठते रहे, जिससे आसपास का क्षेत्र पूरी तरह से ढक गया। पहाड़ी का मलबा सड़क से करीब 500 मीटर नीचे एक नाले तक पहुंच गया है। इस भूस्खलन के कारण बसु कुंडी सुनारा सड़क पूरी तरह से वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गई है।

प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों से वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करने की अपील की है ताकि आवाजाही में कोई बड़ी बाधा न आए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...