हिमाचल में बड़ा हादसा: हाईवे पर पलटा सेना का ट्रक, युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने किया रोड जाम

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गूरूंग 

हिमाचल प्रदेश में भरमौर – पठानकोट हाईवे पर बड़ा हादसा पेश आया है। यहां एक सेना का ट्रक पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर रोड जाम कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि सेना के ट्रक ने उल्टी दिशा से आकर उन्हें टक्कर मार दिया। जबकि सेना के जवान कह रहे हैं कि यह हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ।

यह हादसा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर – पठानकोट हाईवे पर हुआ। जहां सेना का ट्रक पलट गया और दो युवक उसके नीचे आ गए।

इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद, नाराज़ भीड़ ने सेना के ट्रक को घेरा और रोड जाम कर दिया।

इसके कारण यातायात बाधित हुई और लम्बी कतारें लग गईं। यह हादसा सुबह 8:50 बजे हुआ और रोड जाम 11:20 बजे खुला।

हाईवे पर लगभग ढाई घंटे तक जाम था। वहां पहुंची पुलिस ने कठिनाई के बावजूद यातायात को सुचारु किया। मृतक के परिवार ने यह आरोप लगाया कि सेना के ट्रक ने उल्टी दिशा से आकर उन्हें टक्कर मार दी।

इसके बावजूद, सेना के जवान का दावा है कि यह सब ब्रेक खराब होने की वजह से हुआ। पीड़ित परिवार ने ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

मरने वाले युवक का नाम अभय कुमार (21) है, जो रण सिंह के पुत्र और धुधियारा डलहौजी के निवासी था । इस हादसे में नवीन कुमार (19), हरबंस लाल के पुत्र, घायल हो गये हैं। डीएसपी हेमंत ठाकुर ने बताया कि जांच चल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...