विधायक केवल सिंह पठानिया का किसानों के प्रति फिर दिखा दर्द

--Advertisement--

विधायक केवल सिंह पठानिया का किसानों के प्रति फिर दिखा दर्द।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

आज दिन तक अमूमन देखने को मिला है चुने हुए बिधायक 10 बजे से पहले जनता के बीच नही जाते। लेकिन शाहपुर हल्के की जनता ने पहली बार किसान संबंधित विधायक चुना है।

जो किसानों का दर्द समझ कर सुबह सुबह 45 मील से भोगल कुहल जाती है उस पर पहुँच गए। सुबह सुबह 6 बजे किसानों ने बिधायक केवल सिंह पठानिया से अपनी जमीन की सिंचाई की समस्या से अबगत करवाया।

पठानिया ने तुरंत कार्यबाही करते हुए उप मंडल अधिकारी करतार चंद को किसानों के दुःख दर्द की समस्या को हल करने के निर्देश दिए।

पठानिया ने सुबह सुबह लदवाडा, मुदला, मकरोटी एव अन्य गांवों को सिंचाई करने बाली कुहलो को बनाने के निर्देश दिए ताकि आने बाले समय में किसानों को कोई समस्या न हो।

पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार हमेशा किसानों, बागवानों, कर्मचारियों, युवाओ, महिलाओं की हितेषी रही है।

माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जा रहे है। पठानिया ने कहा मुख्यमंत्री ने नारा दिया है कि कांग्रेस सरकार सत्ता के लिए नही बल्कि व्यवस्था बदलने के लिए सत्ता में आये है।

जो कि प्रदेश की जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए आये है। पठानिया ने कहा कि मैं शाहपुर की जनता की भलाई के लिए मैं हमेशा जनता के बीच रहूंगा।

इसके साथ विधायक केवल सिंह पठानिया ने जनता के साथ ओबीसी भवन की जमीन का निरीक्षण किया।जो कि ओबीसी इलाके की जनता को मॉडर्न ओबीसी भवन बनाया जाएगा।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर उप मंडल अधिकारी शाहपुर करतार चंद, प्रदेश महिला काँग्रेस उपाध्यक्ष सरिता सैनी, प्रधान राकेश कुमार, पंजाब सिंह, प्रताप सिंह, चंदो राम, रवि कुमार, भगवान सिंह, हुक्म चंद, अश्वनी कुमार आदि स्थानीय किसान मोजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...