हिमाचल में पेट्रोल पंप के पास स्थित घर में लगी आग, भारी नुकसान, साथ लगते दो मकान बचाए

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जिला मंडी के उपमंडल मुख्यालय सरकाघाट से दो किलोमीटर की दूरी पर बरछवाड़ पंचायत में एक चार कमरों के दोमंजिला मकान में आग लग गई। अग्निकांड में मकान में जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार देर रात करीब साढ़े 11 बजे पेट्रोल पंप के ऊपर की ओर स्थित प्रीतो देवी पत्नी प्रेम सिंह के मकान की दूसरी मंजिल से आग की लपटें निकली और मकान धू धू कर जलने लगा। मकान में रह रहे सभी लोग घर की निचली मंज़िल पर रात का खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। देर रात को उन्‍हें बाहर शोर सुनाई दिया।

शोर सुनकर जब वे बाहर निकले तो उनके मकान की ऊपरी मंजिल धू धू कर जल रही थी। इसी समय आसपास के लोग भी इकठ्ठा हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन देखते ही देखते घर की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई।

इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने घर के साथ लगते प्रेमसागर और भीखम राम के मकानों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया।

मकान मालिक प्रीतो देवी के अनुसार घर में रखे करीब छह लाख रुपए के गहने, कपड़े, रजाइयां, गद्दे, रसोईघर में रखा फ्रीज और खाने पीने के सामान सहित करीब 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की खबर मिलते ही राजस्व विभाग के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और नुकसान का आकलन कर रहे हैं। एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन ने बताया प्रभावित परिवार को शीघ्र ही नियमानुसार मुआवजा राशि दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...