हिमाचल में पंचायत सचिवों के 790 पद खाली, लोगों को हो रही परेशानी

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

सर्वांगीण विकास का दावा करने वाली वर्तमान हिमाचल की भाजपा सरकार कितनी संवेदनशील है, इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के पंचायतों में पंचायत सचिवों के लगभग 790 पद खाली हैं, जिससे पंचायतों का कार्य प्रभावित हो रहा है।

यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी ने कही।  उन्होंने कहा कि हैरानी तो इस बात की है कि विकास की नींव रखने वाली पंचायत के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं है।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त पद लंबे समय से खाली है, लेकिन इनकी भर्ती प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि कई जिलों में 3 पंचायतों के लिए एक पंचायत सचिव नियुक्त किया है, जिस कारण लोगों को समस्या उत्पन्न हो रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए क्योंकि पंचायती राज संस्थाएं किसी भी क्षेत्र के विकास का मूलाधार होती हैं।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...