हिमाचल में चॉकलेट देने के बहाने 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, गिरफ्तार

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

पुलिस थाना नालागढ़ के तहत गांव सल्लेवाल में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर बिहार के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मासूम बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि वह करीब 4 साल से अपने परिवार के साथ नालागढ़ के सल्लेवाल में किराये के कमरे में रहता है। इसकी दो बेटियां व एक लड़का है।

बीती शाम जब कंपनी से वह घर आया तो कमरे के बाहर पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति आया और पांच साल की बेटी को चॉकलेट व मोबाइल फोन के बहाने अपने कमरे में ले गया।

थोड़ी देर बाद जब वह बाहर गया तो देखा कि व्यक्ति मासूम के साथ जबरदस्ती कर रहा था, जबकि बच्ची ने पिता को बताया कि उक्त व्यक्ति पिछले 5 दिनों से उसके साथ गलत काम कर रहा है।

डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...