हिमाचल में गृह रक्षकों को तोहफा, दैनिक मानदेय बढ़ा, साथ में 2016 से एरियर भी, अधिसूचना जारी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लगभग 5,000 गृह रक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने गृह रक्षकों का दैनिक मानदेय 675 रुपये से बढ़ाकर 883 रुपये प्रतिदिन करने की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी है।

अब गृह रक्षकों 26,492 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इसमें नए वेतन फॉर्मूले के अनुसार 20,200 बेसिक पे, 31 फीसदी डीए व 30 रुपये धुलाई भत्ता शामिल है।

अब गृह रक्षक प्रतिमाह 20,258 रुपये मानदेय प्राप्त कर रहे थे। इस तरह उनके मानदेय में प्रतिमाह 6,234 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही सरकार ने स्पष्ट किया है कि गृह रक्षकों को 1 जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2021 तक का एरियर सरकार की ओर से निर्धारित तरीके से नियत समय में किया जाएगा।

इस निर्णय के बाद इनके मानदेय पर प्रदेश सरकार प्रतिमाह तीन करोड़ रुपये व्यय करेगी। बीते 28 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को यहां कहा कि राज्य सरकार ने गृह रक्षकों का दैनिक मानदेय 675 रुपये से बढ़ाकर 883 रुपये प्रतिदिन करने का निर्णय लिया था।

वहीं, प्रदेश के गृह रक्षकों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया है। माह के 30 दिनों में 30 दिन तथा 31 दिनों के लिए यह वेतन उसी गुणक से देय होगा। यह वृद्धि पुलिस कर्मियों के वेतन/भत्तों के समकक्ष की गई है।

गृह रक्षक संघ के प्रवक्ता ने बताया है कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश के सभी कर्मी गदगद है। संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, प्रधान सचिव गृह, एडीजीपी व डीआईजी होम गार्ड्स का भी धन्यवाद किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...