हिमाचल में इस विभाग में भरे जाएंगे 700 पद, सीएम बोले जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरु

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला जिला के बलदेयां में राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र में अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन समारोह की अध्यक्षता की। समापन समारोह के दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मियों की ओर से अग्निशमन और बचाव कार्यों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।

मुख्यमंत्री ने विभाग की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए 13 नए अग्निशमन वाहनों को भी हरी झंडी दिखाई। वहीं, मुख्यमंत्री ने अग्निशमन सेवा कर्मियों को उनकी अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया और 14 से 20 अप्रैल तक आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

इस दौरान सीएम सुक्खू ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की और सोलन जिला के नालागढ़ में वर्ष 2009 में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दो अग्निशमन कर्मियों, शहीद जोगिंद्र पाल और शहीद घनश्याम के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

भरे जाएंगे होमगार्ड के रिक्त पद

मुख्यमंत्री ने अग्निशमन, होमगार्ड और पुलिस कर्मियों की बहादुरी और कार्य के प्रति समर्पण भाव की सराहना करते हुए कहा कि ‘आग की भयावता के बीच जान-माल की रक्षा करना कर्तव्य के निर्वहन के साथ-साथ एक महान सेवा भी है।भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

सरकार होमगार्ड विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयास कर रही है, जिसके लिए जल्द ही 700 नए होमगार्ड कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू जाएगी। राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं और राजनीतिक चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार किया है और हिमाचल को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सरकार कल्याणकारी नीतियों और कानूनों में सुधार कर आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...