हिमाचल में आरक्षी के 1226 पद भरने की संस्तुति, महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत पद आरक्षित

--Advertisement--

शिमला, 16 फरवरी – नितिश पठानियां 

राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में आरक्षी के 1226 पद भरने की संस्तुति हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) को मंजूरी के बाद भेज दी है।

जल्द ही आयोग भर्तियों को लेकर कार्रवाई शुरू कर सकता है। खास बात ये है कि महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं।

सरकार का दावा है कि भर्ती में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत ही इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोग से करवाने का निर्णय लिया गया है। ये पद जिला की जनसंख्या अनुपात व आरक्षण रोस्टर के आधार पर भरे जाएंगे।

1226 में 818 पद पुरुषों के हैं, जबकि 351 महिला आरक्षी भर्ती होंगी। इसके अलावा 57 पद पुरुष चालक के लिए रखे गए हैं।

  • बिलासपुर में 46 पद पुरुष कांस्टेबल व 19 पद महिला कांस्टेबल के हैं। इसके अलावा तीन पद चालक के भी भरे जाएंगे।
  • चंबा में ये अनुपात 62, 27 व 4 का है, जबकि हमीरपुर में 54, 23 व 4 पद अधिसूचित होंगे।
  • राज्य के सबसे बडे़ जिला कांगड़ा में पुरुषों के 180 पद भरे जाएंगे, जबकि महिला आरक्षियों की संख्या 77 होगी, 12 पद चालक के हैं।
  • किन्नौर में ये अनुपात 10, 4 व 1 का है।
  • कुल्लू में 52 व 22 पद क्रमशः पुलिस व महिला आरक्षी के होंगे। चार पद चालक के हैं।
  • लाहौल-स्पीति में ये अनुपात 4 व 2 का है।
  • मंडी जनपद में 119, 51 व 8 के अनुपात में भर्ती होगी।
  • शिमला में 97, 42 व 7 पदों पर भर्ती होगी।
  • वहीं, सिरमौर में पुरुष आरक्षी के 63 पद हैं, जबकि महिला आरक्षी के 27 पद हैं। इसके अलावा 5 पद चालक के हैं।
  • सोलन में ये अनुपात 69, 30 व 5 का है। ऊना में 62, 27 व 4 पदों पर भर्ती होगी।

ये जानकारी मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान द्वारा उपलब्ध करवाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...