कांगड़ा – राजीव जस्वाल
हिमाचल में आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस की नींद लगातार उड़ाती जा रही है। यही वजह है की आज हिमाचल में हर गली मुहल्ले से लेकर हर चौक चौराहे पर अरविंद केजरीवाल माडल की चर्चा हो रही है। लोगों को यह विश्वास हो गया है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को जब मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं तो हिमाचल में क्यों नहीं जहां प्राकृतिक संसाधन अपार हैं।
केजरीवाल के गुड गवर्नेंस माडल से प्रभावित होकर प्रदेश के लोग आम आदमी पार्टी से लगातार जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश इलेक्शन इंचार्ज सतेंद्र जैन की उपस्थिति में कांगड़ा में सैकड़ों लोगों ने आप की सदस्यता ली।
आप चुनाव इंचार्ज सतेंद्र जैन ने पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कांगड़ा और वर्तमान जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजकुमार समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों को आप की सदस्यता दिलवाई। पार्टी का दामन थमने वालों में जिनमें पूर्व प्रधान पंचायत दौलतपुर समेत कई रिटायर्ड कर्मचारी,और भाजपा और कांग्रेस के युवा और महिलाओं ने आप का हाथ थामा है।
वहीं आप में जुड़ने के बाद इन्होंने आप की नीतियों और अरविंद केजरीवाल के गुड गवर्नेंस को मुख्य वजह बताया। उन्होंने कहा,दिल्ली ,पंजाब के बाद अब हिमाचल में भी जनता बदलाव चाहती है और जिसके लिए अब वो पूरी तरह से तैयार है और आने वाले समय में हिमाचल की जनता पिछले साढ़े चार सालों से भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर अब आप का साथ पूरी तरह से देने की तैयारी कर चुकी है।