हिमाचल में अरविंद केजरीवाल की रैली के बाद कार्यकारिणी घोषित करेगी आप, इन नेताओं को मिलेगा स्‍थान

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्य कार्यकारिणी की घोषणा 23 अप्रैल के बाद होगी। पिछले दिनों आप के प्रदेश मुखिया समेत कई पदाधिकारियों को भाजपा ने अपने दल में शामिल कर लिया था। इसके बाद आप ने अपनी राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया था।

हालांकि विधानसभा क्षेत्रों का संगठन को भंग नहीं किया गया। इसके अलावा हाल ही में बनाए प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम भी कार्य कर रही है। अब राज्य कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन होगा। कई दिनों से इस पर प्रयास जारी थे।

अलग-अलग माध्यमों से पूरे प्रदेश से फीडबैक लिया गया। लेकिन, इस बीच आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का प्रदेश दौरा तय हुआ। वह कांगड़ा के चंबी में 23 अप्रैल को रैली करेंगे।

आप का पूरा संगठन इस रैली को सफल बनाने में जुटा है। आप के हिमाचल मामलों के चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तैयारियों की स्वयं समीक्षा कर रहे हैं।

सुलझे हुए नेताओं को मिलेगी जगह

पार्टी सूत्रों के अनुसार अबकी बार सुलझे हुए नेताओं को राज्यस्तरीय कार्यकारिणी में जगह मिलेगी। पदाधिकारियों का चयन करते हुए क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रखा जाएगा।

पार्टी का दावा है कि साढ़े तीन लाख से अधिक सदस्यता हो चुकी है। जल्द ही यह आंकड़ा पांच लाख पार करेगा। हालांकि प्रदेश में सबसे ज्यादा भाजपा के 14 लाख सदस्य हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...