हिमाचल में अनोखी पैराग्लाइडिंग, शख्स ने स्कूटी सहित आसमान में भरी उड़ान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पैराग्लाइडिंग के बारे में सोचकर ही आपके रोंगटे खड़े हो जाते है। इसके लिए दक्षता के साथ-साथ अदम्य साहस की भी जरूरत होती है। यदि हम आपसे पूछे कि क्या आपने कभी किसी शख्स को हवा में स्कूटी के साथ पैराग्लाइडिंग करते हुए देखा है शायद आप न ही कहेंगे।

नए नए रिकॉर्ड बनाने की होड़ में कई बार लोग ऐसे कारनामें कर दिखाते हैं, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के बंदलाधार से भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है।

news 18

यहां एक शख्स ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ पैराग्लाइडिंग की। पैराग्लाइडिंग का यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।

दरअसल पंजाब के पायलट हर्ष ने इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के साथ उड़ान भरी और सफलतापूरवक लेंडिंग भी की। इसके पायलट ने पहले स्कूटी की बैटरी निकाल दी गई थी, ताकि भार हल्का हो सके।

news 18

इस दौरान यह दृश्य देखने के लिए काफी लोग एकत्रित हो गए। लोग भी पायलट हर्ष के इस हैरतअंगेज कारनामे को देखकर दंग रह गए। साथ ही तालियां बजाकर पायलट का हौंसला भी बढ़ाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...