हिमाचल भाजपा अपने दम पर लड़ेगी उपचुनाव, प्रचारकों की लिस्‍ट में अनुराग के अलावा केंद्र से कोई नेता नहीं

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

हिमाचल में भाजपा अपने दम पर ही जीत के लिए चुनावी समर में उतरेगी। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व से कम ही नेताओं के आने की उम्मीद है। पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार में आने वाले नेताओं की जो सूची चुनाव आयोग को सौंपी गई है, उसमें सभी नेता हिमाचल से संबंधित हैं। हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल से हैं।

लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हैं। पार्टी के प्रचार करने वाले नेताओं की फेहरिस्त में पार्टी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना व सह प्रभारी संजय टंडन शामिल हैं।

इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, वीरेंद्र कंवर, बिक्रम सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह ठाकुर, डाक्‍टर राजीव सैजल, डाक्टर राजीव बिंदल, सुखराम चौधरी, राकेश पठानिया, इंदु गोस्वामी, त्रिलोक कपूर और राकेश जम्‍वाल इस सूची में शामिल हैं।

पार्टी के मंडी फतेहपुर अर्की और जुब्बल कोटखाई उपचुनाव में उतरे प्रत्याशियों के प्रचार में इन नेताओं को भेजा जाना है। पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग को यह सूची भेज दी गई है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इसे फाइनल कर हिमाचल भाजपा को भेजा गया था। इसके आधार पर ही भाजपा ने इसे चुनाव आयोग को भेज दिया है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...