हिमाचल बिजली बोर्ड में टीमेट, जूनियर शब्द हटा, 100 इलेक्‍ट्रीशियन के पद भरने को स्‍वीकृति

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

राज्य बिजली बोर्ड में अब टीमेट व हेल्पर का पद होगा। इनके आगे लगा जूनियर शब्द हटा दिया है। वहीं, बोर्ड में जेओए (आइटी) के पद भरने के लिए आरएंडपी बनाने को भी स्वीकृति दी है।

सोमवार को मुख्य सचिव आरडी धीमान की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही बिजली बोर्ड में इलेक्ट्रिशियन के 100 पद भरने को भी स्वीकृति दी। बैठक में मंडी के थुनाग में दो सब डिवीजन खोलने का फैसला लिया है। एक सब डिविजन जंजैहली में खुलेगा।

बैठक में कर्मचारियों के विभिन्न मामलों को हल किया गया। अब बिजली बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी। राज्य बिजली बोर्ड की सर्विस कमेटी की बैठक के बाद कर्मचारी यूनियन ने अनिश्चितकालीन प्रदर्शन को 30 अगस्त से स्थगित कर दिया था। बोर्ड की सर्विस कमेटी निश्चित समय में हुई। सभी मांगों को चर्चा के लिए बैठक में लाया गया।

बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल के साथ बैठक के बाद कर्मचारी नेता हीरा लाल वर्मा ने बताया कि यूनियन के साथ लिखित में मानी गई सभी मांगों को अनुमोदित कर दिया है। इनकी अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी।

यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा व महासचिव ने बोर्ड प्रबंधन वर्ग का आभार जताया है। चुनावी वर्ष में सरकार की ओर से कर्मचारियों को खुश करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...