हिमाचल प्रदेश वन विभाग में निकाली 311 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती, आवेदन 6 जुलाई से

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

वन विभाग सरकारी नौकरी या फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा वन रक्षकों की भर्ती के लिए नोटिस जारी किया गया है।

 

विभाग द्वारा 18 जून 2021 को जारी नोटिस और शेड्यूल के अनुसार बिलासपुर, चंबा, धर्मशाला, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, नाहन, शिमला और अन्य समेत राज्य के विभिन्न सर्किल में कुल 311 फॉरेस्ट की भर्ती की जानी है। साथ ही, हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है।

 

हिमाचल वन विभाग वन रक्षक भर्ती नोटिस के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह के दौरान 6 जुलाई से शुरू होनी है जो कि 45 दिनों तक यानि 19 अगस्त 2021 तक चलेगी।

 

वन विभाग भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन के आधार पर योग्य पाये गये उम्मीदवारों के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन 21 सितंबर से 20 अक्टूबर 2021 तक किया जाएगा।

 

इसके बाद उम्मीदवारों के लिए ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन 31 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसमें सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराये जाएंगे।

जानें योग्यता

हिमाचल प्रदेश वन रक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट या कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन फिजिकल फिटनेस टेस्ट, लिखित परीक्षा रेटिंग के आधार पर किया जाएगा। फिजिकल फिटनेस टेस्ट क्वालीफाईंग नेचर का होगा। चयन प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए भर्ती से सम्बन्धित नोटिस देखें।

यहाँ देखे पूरी प्रक्रिया
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...