हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुक्सान के दौरान केंद्र सरकार ने दो किश्तों में जारी किए 364 करोड़ रुपये

--Advertisement--

इसके अतिरिक्त 190 करोड़ की राशि भी की गई जारी: जयराम ठाकुर

धर्मशाला – व्यूरो रिपोर्ट

धर्मशाला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरन कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार भारी बरसात ब बाढ़ के कारण पूरे प्रदेश में जान-माल की क्षति हुई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज तक के बहुत लंबे इतिहास के बाद अगर कोई क्षति हिमाचल प्रदेश में हुई है तो वह अप्रत्याशित है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले कल से पूरे हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से त्रासदी का दौर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण उन्हें लगातार फोन के माध्यम से प्रदेश में हो रही तबाही की सूचना भी मिल रही है।

जिसमें बहुत बड़े जानमाल के नुकसान की भी जानकारी उनके पास पहुंची है जो चिंता का विषय है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा पार्टी सत्ता में नहीं है बल्कि विपक्ष में है लेकिन उसके बाबजूद भी इस त्रासदी में भाजपा लोगों तक मदद पहुंच सके इसके प्रयास किये जा रहे है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह प्रदेश सब का है अपितु किसी दल का नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी भाजपा पार्टी के और से संभव हो पाया है, हमने प्रदेश सरकार की भी मदद करने और सहयोग देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त जहां-जहां लोगों की जिंदगी खतरे में है उस दौर में भी लोगों की जिंदगी बचने और राहत कार्यों में सहयोग देने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता पार्टी एक जिम्मेवार पार्टी है और अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से समझती है और अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए विपक्ष की भी अच्छी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश में यह त्रासदी का दौर आया तो हमने केंद्र में भी जाकर के पक्ष के नेता के रूप में हिमाचल प्रदेश की इस पीड़ा को केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उनका गृह मंत्री अमित शाह से भी इस बारे में मुलाकात हुई इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की जानकारी भी केंद्रीय नेतृत्व को दी उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से हिमाचल प्रदेश को इस त्रासदी के दौरान जो मदद की जा सकती थी। वह मदद केंद्रीय नेतृत्व ने हिमाचल प्रदेश की की।

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने इस त्रासदी के दौरान हिमाचल प्रदेश को 364 करोड दो किस्तों में जारी किए और इसके अतिरिक्त अभी हाल ही में 190 करोड़ रुपए और केंद्र की ओर से जारी किए गए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अगर भौगोलिक स्थिति को देखा जाए तो के आधार पर यह कहा जा सकता है कि अगर मिट्टी को छेड़ा जाए तो कुछ वर्षों तक पहाड़ों से भूस्खलन हो सकता है।

उन्होंने कहा कि जहां जहां पर एनएच को बनाने का काम शुरू हुआ है और जिस जिस जगह पर पहाड़ों को काटा गया है अब वहां पर भूस्खलन होना शुरू हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...