
ब्यूरो – रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में हजारों पद रिक्त होने से कार्य प्रभावित हो रहा है। यहां सीएचसी, पीएचसी व अन्य स्वास्थ्य संस्थान रेफरल अस्पताल बन गए हैं।
इसका कारण यह कि यहां कई जगह विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। हालांकि कुछ जगह टेलीमेडिसिन प्रणाली से रोगियों को विशेषज्ञों की सुविधा मिल रही है। इसका असर बड़े अस्पतालों पर पड़ रहा है।
राज्य की करीब 72 लाख आबादी के लिए केवल तीन हजार चिकित्सक और विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। छह मेडिकल कालेज में चिकित्सकों व स्टाफ नर्स के साथ पैरामेडिकल स्टाफ और फैकल्टी की कमी है।
्स्वास्थ्य विभाग में 22060 पद सृजित हैं, लेकिन इनमें से 7100 रिक्त हैं। आपातकालीन सुविधाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की कमी से हांफ रही हैं।
70 से 80 हजार रोगी पहुंचते हैं अस्पतालों में
प्रदेश में हर दिन 70 से 80 हजार रोगी एक दिन में विभिन्न अस्पतालों में पहुंचते हैं। एक जिला अस्पताल में औसतन एक हजार से अधिक जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 से 25 मरीज आते हैं।
स्वास्थ्य विभाग में पदों की स्थिति
पद, सृजित, भरे, रिक्त
सीएमओ, 12, 12, 00
चिकित्सक अधीक्षक,19,18,01
बीएमओ,127,120,07
चिकित्सा अधिकारी,2503,2484,19
मेट्रन,116,97,19
वार्ड सिस्टर,670,579,91
स्टाफ नर्स,3724,2883,841
चीफ फार्मासिस्ट,136,122,14
फार्मासिस्ट,1198,925,273
वरिष्ठ रेडियोग्राफर,43,37,06
रेडियोग्राफर,267,170,97
डाइटिशियन,11,01,10
आपथैलमिक आफिसर,175,96,79
आपरेशन थिएटर सहायक,10,00,10
लैब तकनीशियन,891,319,572
लैब सहायक,308,98,210
मेल हेल्थ वर्कर,2071,445,1626
फीमेल हेल्थ वर्कर,2292,1316,976
ट्रेंड दाई,475,330,145
चालक,566,261,305
संस्थानों की स्थिति
स्वास्थ्य संस्थान, संख्या
मेडिकल कालेज, 06
महिला एवं शिशु रोग अस्पताल, 01
जोनल अस्पताल, 03
क्षेत्रिय अस्पताल, 09
नागरिक अस्पताल, 83
ईएसआइ अस्पताल, 02
पीएचसी, 571
कुष्ठ रोग अस्पताल, 03
ईएसआइ डिस्पेंसरी, 16
स्वास्थ्य उपकेंद्र, 2109
टीबी सेनिटोरियम, 1
मेंटल अस्पताल, 1
क्या कहते हैं स्वास्थ्य मंत्री
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर राजीव सैजल का कहना है स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए रिक्त पदों को भरा जा रहा है।
आपातकालीन सेवाओं को बेहतर करने के लिए ट्रामा सेंटर खोलने के साथ अनुभवी चिकित्सकों को जिम्मेदारी दी जा रही है।
चिकित्सकों के सेवानिवृत्त होने से कुछ पद रिक्त हुए हैं इससे पहले कोई पद रिक्त नहीं था।
