हिमाचल प्रदेश: महंगी लग्जरी कार में नहीं, बुलेट पर बैठाकर दुल्हन ले आया सुशील

--Advertisement--

भांवला/मंडी – नरेश कुमार

अमूमन जब किसी की शादी होती है तो दूल्हा महंगी लग्जरी कार में बैठ कर दुल्हन को ब्याहने के लिए जाता है। लेकिन मंडी जिला में एक दूल्हा किसी महंगी गाड़ी में नहीं बल्कि बुलेट पर अपनी दुल्हन को ब्याहने के लिए अपनी बारात लेकर पहुंचा। जिसके बाद पूरे क्षेत्र इसी शादी की चर्चा हो रही है।

बात उपतहसील बलद्वाड़ा के गांव बछवांण मनोहर लाल ठाकुर व बिमला ठाकुर के बेटे सुशील की हो रही है। सुनील व सुमन 2 दिन पहले 13 मई परिणय सूत्र में बंधे हैं।

शादी में दूल्हे सुशील ने दुल्हन को बुलेट पर लाने का लिए निर्णय लिया। उनकी खुशी के खातिर माता-पिता ने भी अनुमति दे दी। लेकिन अभी दुल्हन सहित परिवार को भी इस बात के लिए राजी करना था।

बता दें कि परिवार सहित सुशील काफी समय से लुधियाना पंजाब में रह रहे हैं। सुशील की शादी मंडी में मामा के घर लोअर भांवला से हुई।

पंजाब से आए हुए सुशील के दोस्त विकी कटानी लुधियाना से अपनी इनोवा गाड़ी लेकर आए थे। गाड़ी को सजाकर तैयार भी किया था। मगर दूल्हा सुशील ने बुलेट पर ही ससुराल पंहुचा।

सुशील ने भी शादी के इन पलों को यादगार बनाने की ठान ली थी। सुशील ने पहले दुल्हन के परिवार को मनाया, इसके बाद दुल्हन को बुलेट पर ले अपने घर ले गए। सुशील ने सभी हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार पारंपरिक तरीके से धूम -धाम से शादी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...