हिमाचल प्रदेश के समेज गांव में नहीं मनेगी दिवाली, 16 लोग अब भी लापता, तबाही ने मिटा दिया था नामोनिशां

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

31 जुलाई 2024 की रात भूल नहीं पाएगी। ऐसे में भला समेज गांव में कैसे दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। हर बार दिवाली पर गांव दीए की रोशनी से जगमग होता था, लेकिन अब पूरे गांव का ही नामों निशान मिट चुका है। मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला के समेज गांव का है। यहां पर समेज में आई आपदा के बाद अब दिवाली नहीं मनाई जाएगी।

दरअसल, समेज गांव का तो नामोनिशान मिट चुका है। अब बचे हुए घरों में भी दिवाली नहीं मनाई जाएगी। त्रासदी में हुए जान–माल के नुकसान के चलते लोगों ने यह फैसला किया है। गांव के एक युवक ने बताया कि गांव में इस बार दिवाली नहीं मनेगी।

पंचायत प्रधान मोहन कपटिया के बोल 

पंचायत के प्रधान मोहन कपटिया ने बताया कि इस बार समेज गांव में दिवाली नहीं मनाई जाएगी। आसपास के कुछ गांव में भी भीषण त्रासदी के चलते दिवाली नहीं मनाई जाएगी हालांकि, पंचायत की ओर से ऐसे किसी तरह के आदेश नहीं दिए गए हैं लेकिन जिस तरह का नुकसान हुआ है, इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा गया। जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके त्यौहार वैसे ही खत्म हो गए।

समेज गांव के सभी मकान सैलाब में बह गए थे. तस्वीर 31 जुलाई की है.

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर के झाकड़ी में 31 जुलाई 2024 की रात को कुदरत का कहर बरपा था।यहां पर बादल फटने से 36 लोग सैलाब में बह गए थे। इस दौरान करीब 20 दिन तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा लेकिन लापता हुए लोगों में से 20 के ही शव हुए हैं, 16 लोग अब भी लापता हैं। सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया था लेकिन कुछ लोगों के शव सतलुज नदी से मिले थे। बता दें कि शिमला और कुल्लू जिला की सीमा पर समेज गांव है।

25 घर बह गए थे

समेज गांव में 25 के करीब घर थे। यहां पर 31 जुलाई की रात को बाढ़ आ गई और फिर स्कूल, अस्पताल सब बह गए।हाईड्रो प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा था। हादसे में कई परिवारों को गहरा सदमा लगा था। इस बार बरसात सीजन में हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई को सबसे बड़ी आपदा आई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...