हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में टीचिंग स्टाफ के भरेंगे 31 पद, 23 जनवरी तक करें आवेदन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में टीचिंग स्टाफ के 31 पद भरे जाएंगे। इनमें 28 पद नियमित, जबकि तीन पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी 23 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इन पदों को भरने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अधिसूचना जारी कर दी है।

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग और ओबीसी (एनसीएल) के अभ्यर्थियों को 1750 रुपये शुल्क के रूप में लिए जाएंगे, जिसमें प्रोसेसिंग फीस के 250 और परीक्षा फीस के रूप में 1500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों से परीक्षा शुल्क के रूप में 1500 रुपये लिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इस दौरान नियमित आधार पर प्रोफेसरों के 11, एसोसिएट प्रोफेसरों के 13 और असिस्टेंट प्रोफेसरों के चार पद शामिल हैं।

इसके अलावा अनुबंध आधार पर भी असिस्टेंट प्रोफेसरों के तीन पद भरे जाएंगे। इन पदों को आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 23 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।

यह पद सीयू में चल रहे विभिन्न 20 विभागों में भरे जाएंगे। इनमें एनिमल साइंस में दो, केमिस्ट्री एंड केमिकल साइंस में एक, कंप्यूटेशनल बॉयोलाजी एंड बायोनिफारमेटिंग में एक, कंप्यूटर साइंस एंड इनफार्मेटिक्स में दो, दीनदयाल उपाध्याय स्टडी में एक, एन्वायरमेंट साइंस में एक, एचपी केंद्रीय विश्वविद्यालय बिजनेस स्कूल में दो, जियोलॉजी में दो, रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस में दो, वर्जुअल आर्ट्स में एक, जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन में एक, लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन में दो, गणित में दो, न्यू मीडिया में दो और पॉलिटिकल साइंस में एक पद भरा जाएगा।

इसके अलावा पंजाबी एंड डोगरी में एक, सोशोलाजी एंड सोशल एन्थोप्रोलॉजी में एक, संस्कृत में एक, टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट में एक और योगा विषय में एक पद भरा जाएगा। इसके अलावा अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले विभागों में सोशल वर्क, अंग्रेजी और जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन शामिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...