हिमाचल पुलिस के दो जवानों की सड़क हादसे में मौत पर परिजनों को 50-50 लाख की राशि

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश पुलिस के दो जवानों की सड़क हादसे में मौत के मामले में परिजनों को 50-50 लाख की राशि के चैक दिए गए हैं। ऊना जिला में कोविड डयूटी के दौरान एक ट्रक ने पुलिस जवानों की बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें कांस्टेबल शुभम व मनोज कुमार के अलावा विशाल कुमार की भी मौत हुई थी, वो चौथी आईआरबी बटालियन में तैनात था।

मंगलवार को कांस्टेबल शुभम व मनोज कुमार के परिवारों को पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से डीजीपी संजय कुंडू ने 50-50 लाख के चैक वितरित किए। हालांकि, आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि कांस्टेबल विशाल का परिवार इस कारण राशि से वंचित हो गया है, क्योंकि वो मृत्यु के समय पंजाब नेशनल बैंक में वेतन खाते को नहीं चला रहा था।

डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि इस तरह के कदम पर वो पंजाब नेशनल बैंक का आभार प्रकट करते हैं। साथ ही मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं भी प्रकट करते हैं। बता दें कि तीनों पुलिसकर्मी 22 से 24 साल के बीच के थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...