हिमाचल पुलिस के आइजी हिमांशु मिश्रा सहित पांच अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश पुलिस के पांच अधिकारी व कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किए गए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है।

जिन अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है, उनमें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए साउथ रेंज शिमला के आइजी हिमांशु मिश्रा, एसपी लोकायुक्त रंजना चौहान, शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार शर्मा, बालूगंज थाने के इंस्पेक्टर लक्ष्मण कुमार, सीआईडी के एएसआई जगदीश चंद्र को सराहनीय सेवाओं के लिए यह सम्मान मिला है।

राष्ट्रपति पुलिस पदक गणतंत्र दिवस के मौके पर हर साल प्रदान किया जाता है। हिमांशु मिश्रा को तेज तर्रार अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। जांच कार्य में भी उन्हें महारत हासिल है। एसपी लोकायुक्त रंजना चौहान ने फर्जी डिग्री घोटाले में बेहतरीन कार्य किया है। घोटाले में आरोपित के खिलाफ वित्तीय जांच में उनकी अहम भूमिका रही है।

इसके अलावा विजय कुमार शर्मा भी जांच कार्य में माहिर माने जाते हैं। इन सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने बेहतरीन कार्य किया है। अपने सेवाकाल में यह पूरी तरह से सेवाओं और जांच कार्य के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। इसी का परिणाम है कि उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है।

जिला शिमला पुलिस के दो अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। बालूगंज थाना के लक्ष्मण कुमार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिला विजय शर्मा का नाम शामिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...