हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, काठगढ़ मंदिर में पूजा के बाद 24 किमी पैदल चलेंगे राहुल गांधी

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ने से पहले बुधवार को हिमाचल पहुंची. कांगड़ा जिले के इंदौरा के मीलवां के रास्ते इस पदयात्रा ने देवभूमि में एंट्री ली. दिनभर 24 किलोमीटर पदयात्रा के बाद राहुल गांधी पंजाब के मलौट में एक जनसभा को भी संबोधित करके प्रदेश कांग्रेस में जोश भरने का प्रयास करेंगे.

हिमाचल में यात्रा शुरू होने से पहले मीलवां में फ्लैग हैंड-ओवर सेरेमनी की गई. इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सुक्खू सरकार के मंत्री, विधायक व कांग्रेस नेता मौजूद रहे. इसके बाद सबसे पहले राहुल गांधी प्राचीन मंदिर काठगढ़ में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं, उसके बाद फिर यात्रा शुरू जारी रहेगी.

CM और प्रदेशाध्यक्ष ने ख़ुद की हैं तैयारियां

भारत जोड़ो यात्रा में किसी तरह की कोई कमी न हो इसके लिये मैदान में बीते दो दिनों से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू डटे रहे. उन्होंने एक-एक तैयारियों का ख़ुद अवलोकन कर रखा है. इस दौरान पदयात्रा और मलौट में होने वाली जनसभा में लोगों की संख्या जुटाने को लेकर भी पदाधिकारियों और विधायकों को दिशा निर्देश दिये गये हैं.

हिमाचल से पठानकोट जाएगी पदयात्रा

कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगभग 3200 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद हिमाचल प्रदेश पहुंच चुकी है. जनसभा के बाद भारत जोड़ो यात्रा पठानकोट में प्रवेश करेगी. रात्रि विश्राम भी वहीं होगा. यहां से जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी.

7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई शुरू भारत जोड़ो यात्रा के लिए लोगो, टैगलाइन और वेबसाइट बीते साल 23 अगस्त को लॉन्च किए गए थे. 7 सितंबर को कन्याकुमारी से यात्रा शुरू हुई। लगभग 150 दिन में करीब 3,500 किमी का सफर तय करने का टारगेट है. यह पदयात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेश को कवर करते हुए श्रीनगर में खत्म होगी.

राहुल गांधी के मुताबिक, इस पदयात्रा का मकसद भाजपा सरकार की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ देश को एकजुट करना है. देश में फैलाई जा रही नफरत, हिंसा को दूर करना, जनता के मन से भय को दूर करना, महंगाई व बेरोजगारी को लेकर जागरूक करना है.

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में घर-घर देंगे राहुल का संदेश

कांगड़ा के मलौट में होने वाली जनसभा में राहुल गांधी जो संदेश देंगे, हिमाचल कांग्रेस के नेता उसे 26 जनवरी से शुरू हो रहे ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के तहत घर-घर तक ले जाएंगे। इस यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में जबरदस्त उत्साह है. भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो रहा है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...