हिमाचल पथ निगम की मनमानी के कारण लोगों को सफर करने में आ रही हैं अनेक कठिनाइया

--Advertisement--

Image

लोकल रूटों पर भी मनमर्जी से चलाई जा रही है बसे।

चम्बा- भूषण गुरुंग

साच, साहली, सैचुनाला, कुमार और शून पंचायतों के लोगों को निजि गाड़ियों में सफर करना पड़ रहा है। हिलुटावन, कुमार और शून बस रूट के समय सवारी बस स्टैंड पहुंचे तो उनको जबाब मिला कि इन रूटों पर बस नहीं जाएगी साच कैंची पर बर्फ जम जाने के कारण बस में फिसलन हो रही है।

इन पंचायतों के और जाने वाले सवारियों राम कुमार, माधो प्रसाद, भारत सिंह केवल राम कांशीराम, सलोचना , आशा कुमारी, राम देई, जमना कुमार गंजवाल, होशियार चन्द, राम प्रसाद, कौशल्य देवी, जानकी देवी, राज सिंह, केसरी देवी, रजनी, उमा देवी, भाग सिंह किशन सिंह, अमर सिंह अनन्त सिंह का कहना है।

हैरानी इस बात की पांगी में बर्फबारी ही नहीं हुई है। तो हिमाचल पथ परिवाहन निगम का ने खाली साच मोड़ पर बर्फवारी या बर्फ कहां से जन गई। यह तो खाली लोगों को परेशान करने की बात है। पांगी की अन्य पंचायतों के लिए बसे चलाई जा रही खाली चार पंचायतों के लोगो के लिये बस न चलाना समझ से परे है।

लोगों का यह भी कहना है कि पंजी से कुछ बसे पांगी से बाहर भेजी गई है बसों की कमी के चलते इन पंचायतों में बसे नहीं चलाई जा रही है। लोगो ने मुख्यमंत्री परिवाहन मंत्री और स्थानीय विधायक से मांग की है पथ परिवाहन निगम के अधिकारियों को आदेश दे कि बसें सुचारू रूप से चलाने के आदेश दें।

साच मोड़ पर बर्फ जमी होने के कारण साच कुमार साहली हिलोर सून और हिलुटावन रूट की बसे नही जाएगी। दिन को हिलुटावन रूट पर जो बस भेजी गई थी वह बापिस आई है इस लिये शनिवार को शाम की रुट की बसे नहीं भेजी जाएगी।

अजय कुमार शर्मा अड्डा प्रभारी किलाड़

साच मोड़ लोक निर्माण विभाग ने सही रखा है वहाँ पर हमेशा मिट्टी डाली जाती है इस बार तो बर्फ नहीं पड़ी है वहां पर पानी भी नही है पानी जमे कहां से अगर ऐसी कोई बात है तो हिमाचल पथ परिवाहन अधिकारी लोक निर्माण विभाग को बताएं। प्रमोद शर्मा सहायक अभियंता साच सब डिवीज़न साच।

बसों को परिस्थितियों के हिसाब से घाटी से बाहर भी भेजी पड़ती है। इसलिये कुछ बसे पांगी से बाहर भेजी गई है। मंगल मनेपा क्षेत्रीय प्रबन्धक केलांग लाहौल स्पीति।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...

210 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि...